Star khabre, Entertainment; 13th August : लाफ्टर क्वीन भारती सिंह इस समय लबुबू डोल की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। भारती सिंह ने कुछ दिनों पहले ही लबुबू डोल को शापित शैतानी गुड़िया बता कर जला दिया था। लेकिन इस गुड़िया ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और फिर से उनके पास वापस आ गई, जिसे देखकर भारती सिंह के होश उड़ गए। भारती सिंह ने जहां पहले इस शैतानी गुड़िया को जलाया, वहीं अब वह उसे दफनाएंगी। इस बात की जानकारी भारती सिंह ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि अब वह इस लबुबू डोल को उससे सैकड़ों किलोमीटर दूर लोनावला में दफना देंगी।
अपने नए व्लॉग में भारती ने अपने पॉडकास्ट के कुछ बिहाइंड द सीन्स शेयर किए, जहां वो और उनके पति, हर्ष लिंबाचिया, राज कुंद्रा समेत कई गेस्ट दिखाई दे रहे हैं। वहीं पॉडकास्ट के सेट पर भारती के होश तब उड़ गए जब उन्होंने राज कुंद्रा के हाथ में लबुबू डोल देखी।
News Source : E24
