Star khabre, Faridabad; 24th October : फरीदाबाद जिले में पुलिस ने 108 किलोग्राम अवैध पटाखों के साथ तीन आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रदीप, राजुदेव और विनोद कुमार का नाम शामिल है। प्रदीप NIT फरीदाबाद, राजुदेव बसंतपुर कालोनी तथा विनोद कुमार रोशन नगर फरीदाबाद का रहने वाला है।
प्रदीप को थाना कोतवाली की पुलिस टीम ने 32 किलोग्राम पटाखे के साथ काबू किया है। राजुदेव और विनोद कुमार को पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने अलग-अलग स्थान से काबू किया है। राजुदेव को 50.500 किलो पटाखों और विनोद कुमार को 26.150 किलोग्राम पटाखों के साथ काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में मामला दर्ज किया गया है।
News Source : DainikBhaskar
