Star khabre, Haryana; 10th July : मौसम विभाग ने आज पूरे हरियाणा में बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात शामिल हैं।
मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पॉल ने कहा कि अगले 2 दिन हरियाणा के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट है। इस बार मानसून में अच्छी बारिश हुई है। इसके साथ ही चंडीगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया । उन्होंने कहा कि नॉर्थ हरियाणा में ज्यादा बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही लोगों से अपील की जा रही है वो सावधानी बरते। पहाड़ी इलाकों में जाने से पहले वहां का वैदर फोरकास्ट जरूर देखें।
हरियाणा के अधिकतम तापमान में बुधवार को 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक बना हुआ है। प्रदेश का सबसे गर्म जिला पलवल रहा। पलवल का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी नारनौल में 2.8 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। इसके बाद नारनौल का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
News Source : PunjabKesari
