Star khabre, Faridabad; 14th July : उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए लघु सचिवालय, सेक्टर-12, फरीदाबाद में फोटोस्टेट बूथ (01 अगस्त 2025 से 31 मार्च 2026 तक) ई-नीलामी निविदाएं निम्न शर्तों के तहत आमंत्रित हैं। उपरोक्त ई-नीलामी पंजीकरण के लिए दिनांक 15 जुलाई 2025 से से (https://eauction.gov.in) पर उपलब्ध है।
फोटोस्टेट बूथो के लिए वित्त वर्ष 01 अगस्त 2025 से 31 मार्च 2026 तक) ई-नीलामी निविदाये निम्न शर्तों के तहत आमंत्रित की जाती है:-
बूथ न 2 – (विकलांग श्रेणी) के लिए रिज़र्व बोली की राशि 151333, बूथ न 3 – (विधवा श्रेणी) के लिए रिज़र्व बोली की राशि 116476, बूथ 4 – (विकलांग श्रेणी) के लिए रिज़र्व बोली की राशि 142873, बूथ 5 (विधवा श्रेणी) के लिए रिज़र्व बोली की राशि 127365।
फोटोस्टेट बूथो के लिए ₹15,000/- बतौर जमानत राशि ई-नीलामी के लिए डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जिला नजारत शाखा में जमा करनी होगी।
निविदा की शर्तें:-
निविदाएं भरने वाली फर्म/ठेकेदार को अपना रिहायशी प्रमाण पत्र व पैन कार्ड जमा करना होगा। निविदाएं भरने वाली किसी भी फर्म/ठेकेदार के विरुद्ध कोई सरकारी राशि बकाया नहीं होनी चाहिए। (स्वघोषणा पत्र के साथ) निविदाएं भरने वाली किसी भी फर्म/ठेकेदार के खिलाफ कोई अभियोग/विवाद किसी थाना/न्यायालय में लंबित नहीं होना चाहिए। (स्वघोषणा पत्र के साथ) निविदाएं भरने वाली किसी भी फर्म/ठेकेदार हरियाणा में किसी भी विभाग द्वारा ब्लैक लिस्टेड नहीं होनी चाहिए। (स्वघोषणा पत्र के साथ)
फोटोस्टेट बूथों के लिए किराए का निर्धारण ठेका आवंटन की तिथि से बोली राशि के आधार पर लिया जाएगा।
|
ReplyForward
|
